सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दर्ज शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने दिव्यांग युवक सौरभ केशरवानी के घर पहुंचकर उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध कराई। घर बैठे ही समस्या का समाधान होने से सौरभ और उनका परिवार बेहद खुश नजर आया।
सारंगढ़ के धरम गली, मकान नंबर 261 निवासी दिव्यांग सौरभ केशरवानी को आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने में परेशानी हो रही थी। दिव्यांगता के कारण वे स्वयं आधार सेवा केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित टीम को सौरभ के घर भेजा गया। टीम ने उनके घर पहुंचकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी कराई। प्रशासन की इस त्वरित पहल से सौरभ की बड़ी परेशानी का समाधान हो गया।
सौरभ केशरवानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं दिव्यांग होने के कारण केंद्र तक नहीं जा पा रहा था। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में केवल एक कॉल करने पर मेरे घर आकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया गया। इससे मैं बहुत खुश हूं।”
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति तक सीधे पहुंचकर समस्या का समाधान करने की यह पहल सुशासन, त्वरित सेवा और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह मामला उन नागरिकों के लिए भी भरोसे की मिसाल है, जो किसी कारणवश सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में कठिनाई महसूस करते हैं।
- वार्ड-1 में पानी का संकट, नपा की चुप्पी से लोग परेशान… - October 13, 2026
- कोरापानी में घर-घर पहुंचा शुद्ध पानी, वर्षों की परेशानी दूर… - October 13, 2026
- निर्वाचक नामावली निविदा की तारीख बढ़ी, अब 16 अक्टूबर तक मौका… - October 13, 2026
