सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से सारंगढ़ निवासी गीता मराठा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से अब उनके लिए रक्षाबंधन की तैयारियों के साथ-साथ घर की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करना भी आसान हो गया है।
गीता मराठा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बार मिली राशि से वे राखी के त्योहार की तैयारियां करने के साथ परिवार की आवश्यक जरूरतों का सामान भी खरीदेंगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पहले राशि मिलने से उन्हें विशेष खुशी हुई है। गीता मराठा ने कहा, “रक्षाबंधन के पहले राशि मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। इससे त्योहार की तैयारी आसानी से कर पाऊंगी। महिलाओं के लिए यह योजना बहुत मददगार है। विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। घरेलू जरूरतों से लेकर बच्चों और परिवार की आवश्यकताओं तथा त्योहारों की तैयारियों तक, यह राशि महिलाओं को छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले 31वीं किस्त मिलने से हितग्राही महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं के आत्मसम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आ रही है।
- सारंगढ़ में एसिड बिक्री पर सवाल, निगरानी नदारद… - October 13, 2026
- गोमर्डा में बसेंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी से आएगा झुंड… - October 13, 2026
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
