सारंगढ़। बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोरापानी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या दूर कर दी है। कभी कुएं, हैंडपंप और नदी के पानी पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के घरों तक अब नल से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। सोलर आधारित नलजल योजना के तहत गांव में 20 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी और 24 घरेलू नल कनेक्शन लगाए गए हैं। साथ ही स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को भी पेयजल सुविधा से जोड़ा गया है।
नल से घर तक पानी पहुंचने से 25 परिवारों को राहत मिली है। खासकर महिलाओं को पानी लाने के लिए दूर जाने की मजबूरी से छुटकारा मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों के खतरे में भी कमी आई है। 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जल अर्पण दिवस पर योजना ग्राम पंचायत को सौंप दी गई। ग्रामीणों ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के प्रति आभार जताया।
- चौहान समाज भवन निर्माण की उठी मांग, आयोग अध्यक्ष ने दिया आश्वासन… - October 13, 2026
- नियमितीकरण समेत 3 मांगों पर गरजे तकनीकी सहायक कर्मचारी, धरने पर बैठे… - October 13, 2026
- दहेज के लिए प्रताड़ना, सखी सेंटर ने वापस दिलाया शादी का सामान… - October 13, 2026
