सारंगढ़। नगर पालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण की निविदा जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी गई है। कलेक्टर कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, 5 अक्टूबर से आमंत्रित निविदा में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
जारी सूचना के मुताबिक, इच्छुक निविदाकार अब 16 अक्टूबर तक अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगे। प्राप्त निविदाएं 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे खोली जाएंगी। निविदा प्रपत्र का मूल्य 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, निविदा की अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
निर्वाचक नामावली के मुद्रण कार्य से जुड़ी इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक लोगों को निर्धारित समय-सीमा और शर्तों का पालन करना होगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चौहान समाज भवन निर्माण की उठी मांग, आयोग अध्यक्ष ने दिया आश्वासन… - October 13, 2026
- नियमितीकरण समेत 3 मांगों पर गरजे तकनीकी सहायक कर्मचारी, धरने पर बैठे… - October 13, 2026
- दहेज के लिए प्रताड़ना, सखी सेंटर ने वापस दिलाया शादी का सामान… - October 13, 2026
