बिलाईगढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरेली निवासी एवं लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका साहू के निधन से क्षेत्र के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, ग्रामवासियों एवं उनके परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
श्री साहू लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी लेखनी और सेवाभाव से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाए हुए थे। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
श्री साहू का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम बरेली स्थित मुक्ति धाम में किया गया। अंतिम संस्कार एवं काठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, स्वजन, परिचित एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
- सारंगढ़ में एसिड बिक्री पर सवाल, निगरानी नदारद… - October 13, 2026
- गोमर्डा में बसेंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी से आएगा झुंड… - October 13, 2026
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
