सारंगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी का पर्व सारंगढ़ में अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जो शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इब्राहिम भाई मुल्ला भाई पेट्रोल पंप में अब्बास अली, कैजार अली, असग़र भाई जान एवं हैदर अली द्वारा जामा मस्जिद और नूरानी मस्जिद के जुलूस में शामिल जमातियों के लिए मिक्सचर एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। जुलूस में शामिल लोगों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी को जलपान कराया गया।
इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी जैसे पावन पर्व समाज में एकता, सौहार्द, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। लोगों ने भी आपसी सद्भाव बनाए रखने और मिल-जुलकर समाज की खुशहाली के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
जुलूस के दौरान शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस आयोजन ने एक बार फिर सारंगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
