सारंगढ़। क्षेत्र के झेरिया धोबी बरेठ समाज के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। नगर के खैराहा क्षेत्र में झेरिया धोबी बरेठ समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में विधिवत संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपरोहित पंडित संजय दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
सामुदायिक भवन की सौगात मिलने से झेरिया धोबी बरेठ समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। समाज के लोगों ने इसे सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। भवन के निर्माण से भविष्य में समाज के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक स्थायी और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन मौजूद रहे और सभी ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई।
- सारंगढ़ में एसिड बिक्री पर सवाल, निगरानी नदारद… - October 13, 2026
- गोमर्डा में बसेंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी से आएगा झुंड… - October 13, 2026
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
