रायपुर। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का रोमांच शुरू होने जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को रायपुर पहुंच गई। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।
सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 18 और 20 अक्टूबर को दूसरे और तीसरे मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे।
भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन
भारतीय टीम रायपुर पहुंचने के अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी और 13 अक्टूबर को मैदान पर अभ्यास करेगी। दोनों टीमें आगामी मुकाबलों की तैयारी के लिए अभ्यास सत्र में पसीना बहाएंगी।
रायपुर में लगातार तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को महिला क्रिकेट का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा।
पहली बार पूर्णकालिक कप्तान होंगी मंधाना
इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथों में होगी। वह पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगी। शेफाली वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेटरों के तालमेल पर दर्शकों की नजर रहेगी।
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
