सारंगढ़। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिलेभर में यातायात नियमों के पालन और अपराधमुक्त वातावरण बनाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी है।
इस अभियान में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, डीएसपी गोविंद दीवान, आरआई जितेंद्र चंद्रा एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य शहर और जिले को अपराधों एवं अपराधियों से मुक्त करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।
इसी क्रम में रात्रि के समय सारंगढ़ जिला मुख्यालय स्थित भारत माता चौक पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं आरआई जितेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करते हुए यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें।
वहीं कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने भी पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर विशेष कार्रवाई करते हुए नाबालिग वाहन चालकों, बिना आवश्यक दस्तावेज के वाहन चलाने वालों एवं तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही थाना कोतवाली परिसर में चौपाल लगाकर लोगों को यातायात नियमों और कानून के प्रति जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि चालानी कार्रवाई पुलिस की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से हेलमेट पहनने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने तथा तेज रफ्तार से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अन्य अपराधों की रोकथाम में भी आम नागरिक पुलिस का सहयोग करें, ताकि सारंगढ़ को एक सुरक्षित, अपराधमुक्त और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके। पुलिस प्रशासन का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
