सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान समाज सेवा, स्वच्छता, रक्तदान और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना और जनकल्याण की थीम को आधार बनाकर भाजपा कार्यकर्ता अभियान के माध्यम से समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और संगठन तथा समाज की सेवा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाता है। विशेष रूप से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहेगी।
हरिप्रिया ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक एवं जनहितैषी गतिविधियों के माध्यम से आमजन से जुड़ेंगे और सेवा कार्यों को गति देंगे।
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
