सारंगढ़। ग्राम बरभांठा-अ की मेधावी छात्रा कु. वर्षा निराला, पिता रथ लाल निराला एवं माता श्रीमती राजकुमारी निराला का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय, रायपुर के लिए हुआ है। वर्षा के चयन से परिवार सहित विद्यालय, छात्रावास एवं पूरे सारंगढ़ क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कु. वर्षा निराला कक्षा आठवीं की मेधावी छात्रा रही हैं। वह प्री-मैट्रिक अजा कन्या छात्रावास, सारंगढ़ में रहकर छात्रावासी विद्यार्थी के रूप में अपनी पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वर्षा अपने सरल स्वभाव और अनुशासित व्यवहार के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने छात्रावास में हमेशा अनुशासन का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया।
वर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला अज्जगल्ले के मार्गदर्शन को दिया है। उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वर्षा ने प्रयास आवासीय विद्यालय की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।
वर्षा के चयन पर परिवारजनों, शिक्षकों, छात्रावास प्रबंधन तथा शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वर्षा की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन के साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
