सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन और विद्यार्थियों को जागरूक करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार प्रभावी पहल कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल, छिंद में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाइश देते हुए कहा कि नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने से बचें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात संकेतों का पालन करें। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने के लिए भी जागरूक किया गया।

साइबर ठगी से बचने बताए जरूरी उपाय
कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान कॉल पर भरोसा करने और ऑनलाइन ठगी के झांसे में आने से बचने की सलाह दी गई।
विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों से परिवार को जागरूक करने की अपील
यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
एसपी श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ जनजागरूकता को भी प्राथमिकता दिए जाने से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंच रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुरक्षित यातायात व्यवहार, जिम्मेदार नागरिकता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
