सारंगढ़। जिला मुख्यालय की सांस्कृतिक नगरी कोसीर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर के हृदय स्थल डॉ. अंबेडकर चौक में सुबह 9 बजे आयोजित विशेष ध्वजारोहण समारोह में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के साथ जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा भैरवनाथ, सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से कोसीर के हृदय स्थल डॉ. अंबेडकर चौक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रभात फेरी के माध्यम से पहुंचते हैं, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व की खुशियों में सहभागिता निभाते हैं।
इस वर्ष भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, कन्या हाई स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी से कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कोसीर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा का सख्त एक्शन,थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की टीम ने 47 लीटर अवैध महुआ शराब पकड़ी… - August 17, 2026
- स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का संदेश, शिवा अनिल साहू ने फहराया तिरंगा… - August 17, 2026
- शिक्षकों की मांगों पर सीएम साय ने दिए सकारात्मक निर्देश… - August 17, 2026
