बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक्सीडेंट के बाद कार सवारों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा में कार सवार युवक और युवती ने सवारी से भरी ई रिक्शा को ठोकर मार दी, इसके बाद वे दोनों कार के अंदर ही किस करते दिखाई दिए, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और फिर लोगों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी।
मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच और पुष्टि की जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
- “प्रमोद यादव की उत्कृष्ट विवेचना को सलाम, स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान से बढ़ा वर्दी का मान”… - August 16, 2026
- उज्जैन से प्रयागराज तक, नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 3 प्रसिद्ध मंदिर, नाग पंचमी पर कर सकते हैं दर्शन…. - August 16, 2026
- मानसून में हल्का यूरिन इन्फेक्शन भी बन सकता है खतरा, जानें कारण और इलाज.. - August 16, 2026
