सक्ती। जिले के ग्राम पंचायत धमनी स्थित शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला, इंदिरा आवास धमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच नेतराम मधुकर ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं उत्साह से गूंज उठा।
समारोह में जनपद सदस्य विजय केसी, सरपंच प्रतिनिधि दीपक मधुकर एवं उपसरपंच युवराज साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पंच सम्मेंलाल मधुकर, पंच लक्ष्मी प्रसाद बंजारे, भगवान दास धीरेहे, पंच भरोस मधुकर, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री महंत, पंच श्रीमती अनिता बंजारे, श्रीमती फुलेश्वरी मधुकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा मधुकर, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती तुलसी खटर्जी सहित घुराई बाई महंत, धरमीन बाई, रोहित कोयल, जगदीश खूंटे, प्रदीप कुमार खटर्जी, कयादास महंत, दुखु बंजारे, गेंद राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती रूपा बंजारे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि नेतराम मधुकर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।





