बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत रिकोटार में हरेली पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद सदस्य श्रीमती कुसुमलता योग नारायण जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर हरेली पर्व को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में कुल 45 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 32 नग नारियल के पौधों के साथ सुपारी एवं पनखती के पौधे तालाब पार में लगाए गए। पौधरोपण के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और गांव में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ की कृषि एवं किसान संस्कृति से गहराई से जुड़ा हरेली पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आस्था का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ रिकोटार के ग्रामीणों ने पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रिकोटार की सरपंच श्रीमती अंजना वेदप्रकाश, सोन सिंग यादव, दीपक दास, वकील साहू, मनीष साहू, बृज जायसवाल, तुलसी साहू, विष्णु साहू, मनी दास, बहारता यादव, मदन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
