सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश और कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सारंगढ़ ब्लॉक में दवा दुकानों की सघन जांच की गई। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त मौजूदगी में औषधि निरीक्षक टीम ने शनिवार को कुल 6 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान विशेष रूप से स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज, अभिलेख एवं रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान 3 औषधि प्रतिष्ठानों में क्रय-विक्रय संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
औषधि दुकानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चिकित्सक की वैध पर्ची के बिना स्वापक एवं मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री न की जाए। प्रशासन ने दवाओं के अवैध एवं अनियमित उपयोग को रोकने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।
सीसीटीवी को लेकर भी सख्ती
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे संचालित पाए गए। जिन दुकानों में कैमरे नहीं मिले, उनके संचालकों को तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए।
इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार एन.के. सिन्हा, औषधि निरीक्षक संतोषी राज, सविता रानी एवं कौशल साहू तथा पुलिस आरक्षक शकुन्तला जायसवाल शामिल रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से दवा कारोबार में नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


- टॉफी-बिस्किट का लालच देकर 7 साल की बच्ची को खेत में ले गया रिश्तेदार, चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण. फिर जो हुआ, कांप उठे लोग… - September 27, 2026
- छत्तीसगढ़ में E-KYC नहीं होने पर कटेगा राशन, हजारों कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, 3 दिन का मिला है अल्टीमेटम… - September 27, 2026
- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
