रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में घुसे एक जंगली हाथी की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।

हाथी ने ग्रामीण को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हाथी ने बुजुर्ग के सिर को कुचल दिया। घटना के बाद ग्राम जमाबीरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
घटना बाकारुमा वन परिक्षेत्र के ग्राम जमाबीरा में देर रात एक जंगली हाथी जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। इसी दौरान मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति बनी और हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रतन उर्फ चंदन गुप्ता, निवासी जमाबीरा, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। विभाग की टीम द्वारा घटना की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आसपास के क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
वन विभाग द्वारा लोगों से रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने, हाथियों के करीब नहीं जाने और हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जा रही है।
आबादी में हाथी की दस्तक से बढ़ी चिंता
जमाबीरा में आबादी के बीच हाथी के पहुंचने और बुजुर्ग की मौत की घटना ने एक बार फिर धरमजयगढ़ क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी द्वंद्व की गंभीरता को सामने ला दिया है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आबादी क्षेत्र के करीब पहुंचने से जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।
आंकड़ों में हाथियों की स्थिति
कुल हाथी : 129
नर : 38
मादा : 59
शावक : 32
सबसे बड़ा दल : 36 हाथी, आमापाली
पुटुकछार : 17 हाथी
रूवाफूल : 16 हाथी
पांच दिन में नुकसान : 107 ग्रामीण प्रभावित
129 हाथियो का दल, 32 शावकों के साथ विभिन्न जंगलों में
जिले के धरमजयगढ वन मंडल में 129 हाथी है। इसमे धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में सबसे बड़ा दल आमापाली में 36 की संख्या में है।कापू रेंज के पुटुकछार में 17 तथा रुवाफूल में 16 हाथी है यह बड़े दल के रूप में हैं। इन दल में कुल नर 38, मादा 59 तथा 32 शावक है।
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त एक्शन का बड़ा असर, 48 घंटे में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा 1.14 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त… - September 4, 2026
- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
