सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम घौठला बड़े में दिवंगत देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी सविता पटेल के दशगात्र व गंगाभोज कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया। इस दुखद अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं शोकसभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हुए। सभी ने दिवंगत दंपति की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा, “इस अत्यंत कठिन और दुखद घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत दंपति की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दोहरे शोक के कारण पूरी शोकसभा का वातावरण अत्यंत भावुक और गमगीन रहा।
इस अवसर पर ज्योति पटेल, अजेश अग्रवाल, सहोदरा सिदार, अभिलाषा कैलाश नायक, हरिहर जायसवाल, जगन्नाथ केसरवानी सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
