भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। वीकडे में थोड़ी गिरावट के बावजूद, टॉम हॉलैंड की इस सुपरहीरो फिल्म ने आसानी से 300 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया।

इस तरह स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे ने भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज में से एक के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली। पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली स्पाइडरमैन ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
चौथे दिन रविवार को इसकी कमाई में तगड़ा उछाल आया और इसकी कमाई 77.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद सोमवार को पांचवे दिन थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म का कलेक्शन 23.80 करोड़ रुपये हुआ।
कितनी रही सातवें दिन की कमाई?
वहीं छठवें दिन इसने 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 13.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 316.36 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ने इंग्लिश और हिंदी, दोनों ही मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लिश वर्जन में इसने 7.42 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 4.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तमिल में 74 लाख और तेलुगु में ये कलेक्शन 43 लाख रहा।
क्या है स्पाइडरमैन की कहानी?
MCU की स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म के तौर पर बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में पीटर पार्कर की कहानी है, जिसे अब कोई याद नहीं रखता और वह अकेले ही फुल-टाइम स्पाइडर-मैन के तौर पर रह रहा है। जैसे-जैसे उस पर दबाव बढ़ता है, उसकी जिंदगी एक और खतरनाक मोड़ लेती है। एक शक्तिशाली नया दुश्मन सामने आता है, जिससे उसे एक बहुत बड़ी और जोखिम भरी लड़ाई लड़नी पड़ती है।




