सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ की टीम ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, कोरबा जिले के रजगामार निवासी महेश राम चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में गौरीशंकर नारंग ने शासकीय स्कूल में प्यून की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ले लिए थे। आरोपी ने एक माह के भीतर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया, लेकिन न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए।
शिकायत की जांच के बाद रजगामार चौकी ने जीरो पर अपराध दर्ज कर प्रकरण थाना सारंगढ़ भेजा, जहां 6 मई 2025 को आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
लगातार तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी गौरीशंकर नारंग को कोरबा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने महेश चौहान से एक लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा बैंक पासबुक जब्त की। आरोपी को 2 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि अंजान सिंह, पीएसआई चंचल नेहा चंद्राकर, आरक्षक योगेश, प्रमोद पटेल, गौतम जांगड़े, अरविंद सिदार सहित थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
