सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया तथा नशे के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी, खेल संघ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया और नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित युवाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से माय भारत ऐप पर अपना पंजीयन कराने और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशे से दूर रहकर ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले में लगातार नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है और समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया।

- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026
- सारंगढ़:53 बेटियों को मिली उड़ान, नि:शुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे… - August 2, 2026




