सारंगढ़। शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल लेंधरा में शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जिला पंचायत सदस्य डॉ. श्रीमती अभिलाषा नायक एवं श्रीमती सहोदरा सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। पहले स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण कई छात्राओं को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी, लेकिन अब सायकल मिलने से उनकी शिक्षा की राह आसान होगी और उनमें आत्मविश्वास का संचार होगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि अब दूरी बेटियों की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं जिला पंचायत सदस्य डॉ. श्रीमती अभिलाषा नायक एवं श्रीमती सहोदरा सिदार ने छात्राओं को सायकल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
