सारंगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, शाखा सारंगढ़ द्वारा अशोका पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंगदान–देहदान प्रदेश प्रभारी श्रीमती मनीष गोयल की विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मीठा नीम, आम, एलोवेरा, बेल, अमरूद, गेंदा, सीताफल, जामुन सहित कुल 20 पौधों का रोपण किया गया। शाखा की सचिव बबीता केडिया ने बताया कि इस वृक्षारोपण अभियान में लगभग एक हजार रुपये की लागत आई और विद्यालय परिसर को हरियाली से समृद्ध बनाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल, किरण केडिया, मधु केडिया, शशि अग्रवाल, प्रभा केजड़ीवाल सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
सचिव बबीता केडिया ने कहा, “धरती का वास्तविक श्रृंगार वृक्ष हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।” वहीं अध्यक्ष मधु केजरीवाल ने कहा कि “जिस प्रकार मानव शरीर अनेक अंगों से मिलकर बना है, उसी प्रकार पृथ्वी पर जीवन के संतुलन के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक हैं। धरती को जीवनदायी बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

- साइकल की सौगात से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान-संजय भूषण पाण्डेय - August 1, 2026
- सारंगढ़:खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: दुकानों की जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे… - August 1, 2026
- सारंगढ़:धरती को हराभरा बनाने मारवाड़ी महिला सम्मेलन का संकल्प, अशोका पब्लिक स्कूल में 20 पौधे रोपे… - August 1, 2026




