बरमकेला। रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित GK Electric के अधिकृत डीलरशिप AMAR EV के भव्य शुभारंभ समारोह में CAIT के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी रतन शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार के ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य अमर परवानी का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान रतन शर्मा ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं अमर परवानी से सौजन्य मुलाकात कर व्यापार, उद्योग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की शुरुआत स्थानीय व्यापार को नई गति देने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फीता काटकर AMAR EV शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा देने के साथ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी, GK Group के प्रबंध निदेशक पुनीत परवानी, रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
