आज के समय में थाइरॉइड की बीमारी (Disease) आम बनती जा रही है। वहीं कुछ लोगों को इस बीमारी के लक्षण समझने में समय लग जाता है और यही वजह है कि ये बीमारी बढ़ जाती है। बता दें कि अगर आप इस बीमारी में आप लापरवाही करते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकती है।
थायरॉयड (Thyroid) के मरीजों को ये भी पता होना चाहिए कि उनके शरीर के लिए किन चिजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि थायरॉयड के मरीज को किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही थायरॉयड के क्या लक्षण हैं-
थायरॉयड (Thyroid) के प्रकार
थायरॉयड दो प्रकार के होते है एक हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइडिज्म। दोनों ही प्रकार के थायरॉयड के अलग-अलग लक्षण होते है।
थाइरॉइट (Thyroid) हाइपरथायराइडिज्म के लक्षण-
कम नींद आना
वजम कम होना
घबराना
प्यास ज्यादा लगना, सांस फूलना
थाइरॉइट (Thyroid) हाइपोथायराइडिज्म के लक्षण-
वजन बढ़ना
मानसिक तनाव
बालों का झड़ना
थकान
स्किन का रूखा होना
सोयाबीन
अगर आपको थायरॉइड है तो सोयाबीन खाने से बचना चाहिए। थायरॉयड में किसी भी प्रकार से सोयाबीन (Soybean) का सेवन नहीं करना चाहिए।
कैफीन या ऐल्कोहल
थाइरॉयड के मरीजों के लिए कैफीन और एल्कोहल (caffeine and alcohol) को छोड़ना जरूरी है ऐसा करने के बाद ही आप थाइरॉयड को कम कर सकते हैं। अगर आप थाइरॉयड के मरीज हैं और फिर भी ऐल्कोहल और कैफीन का सेवन करते हैं तो दवाओं के असर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। और आपका थाइरॉयड भी बढ़ सकता है।
चीनी
थाइरॉयड के मरीजों के लिए चीनी का सेवन भी अच्छा नहीं है। थाइरॉयड चीनी के सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही थाइरॉयड के लेवल पर भी इसका असर पड़ सकता है।
इन चीजों से भी रखें परहेज
- इसके अलावा थायराइड मरीज हैं तो तली चीजें, अधिक मीठा, पैकेज्ड फूड का सेवन भी कम कर दें। अगर दवा चल रही है तो डॉक्टर से डाइट प्लान बनवा लें।
- यह तो सभी जानते हैं कि शराब -सिगरेट शरीर के लिए कितनी हानिकारक है। इससे ना सिर्फ थायराइड बल्कि अन्य बीमारियों का खतरा भी रहता है। ऐसे में इससे दूरी बनाना ही सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
