सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

अगस्त 2026 में विष्णु भक्तों के लिए दो प्रमुख एकादशी पड़ रही हैं कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी. आइए जानते हैं इन दोनों व्रतों की सही तिथि, पारण का समय और शुभ योग.
कामिका एकादशी 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 9 अगस्त 2026 को तड़के 3:29 बजे शुरू होगी और उसी दिन रात 12:34 बजे तक रहेगी. हालांकि, उदया तिथि के नियम के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को रखा जाएगा.
कामिका एकादशी पारण का समय
व्रत का पारण 9 अगस्त 2026 को सुबह 6:05 बजे से 8:39 बजे के बीच किया जाएगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो सुबह 6:04 बजे से 6:21 बजे तक रहेगा. मान्यता है कि इस शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य फल मिलता है.
पुत्रदा एकादशी 2026 कब है?
सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी और 23 अगस्त को शाम 5:48 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026 (रविवार) को रखा जाएगा.
पुत्रदा एकादशी पारण का समय
इस व्रत का पारण 24 अगस्त 2026 को सुबह 6:09 बजे से 8:40 बजे के बीच किया जाएगा.
पुत्रदा एकादशी पर भी बनेगा शुभ योग
पुत्रदा एकादशी के दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा. यह योग 23 अगस्त को सुबह 6:08 बजे से 7:14 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और मंत्र जाप करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होता है.
- अगस्त 2026 में कब पड़ेंगी कामिका और पुत्रदा एकादशी? जानें उदया तिथि के अनुसार सही व्रत की तारीख… - July 28, 2026
- थाइरॉइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक… - July 28, 2026
- एनर्जी का पावरहाउस: घर पर बनाएं हेल्दी ड्राई फ्रूट लड्डू, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे… - July 28, 2026




