सारंगढ़ -बिलाईगढ़ :
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने शासकीय शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, असरकारी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए क्षेत्र के समस्त शिक्षकों से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूल केवल पठन-पाठन का केंद्र न रहकर समाज से जुड़े और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनें।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अध्यापन कार्य को अधिक रोचक और प्रभावकारी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा प्रणाली को अपनाया जाए, ताकि बच्चे पढ़ाई में रुचि लें और उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

मध्याह्न भोजन में स्वच्छता और पौष्टिकता अनिवार्य-
बैठक/समीक्षा के दौरान श्री पाण्डेय ने स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए कि बच्चों को मिलने वाले भोजन में पौष्टिकता और स्वच्छता से कोई समझौता न किया जाए। भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच हो और मेनू के अनुसार ताजा व पौष्टिक आहार बच्चों को परोसा जाए।
समर्पण से काम करें शिक्षक-
शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा,
”बच्चों का भविष्य सुखद और सुरक्षित बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षकों को पूरी तन्मयता, ईमानदारी, समयबद्धता, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छात्र तक पहुंचे लाभ-
उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्र कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों व संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तक वितरण एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
