सारंगढ़-बिलाईगढ़। नवगठित जिले के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। अब जिले के मरीजों को विभिन्न जटिल बीमारियों और ऑपरेशन के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ सेवाएं दे रही है। अस्पताल में 15 से अधिक प्रमुख ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किए जा रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। यह पहल जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

जिला चिकित्सालय में उपलब्ध
प्रमुख निःशुल्क ऑपरेशन सुविधाएं
सीजेरियन प्रसव (LSCS)
CTT ऑपरेशन
गर्भाशय निकालना (Hysterectomy)
हर्निया ऑपरेशन
पाइल्स (बवासीर)
फिशर एवं फिस्टुला
अंग विच्छेदन (Amputation)
हाइड्रोसील ऑपरेशन
फाइब्रोएडोनोमा (स्तन की गांठ)
लाइपोमा
सरकमसीजन
सभी प्रकार की सिस्ट का ऑपरेशन
गेंग्लियन
वुंड डिब्राइडमेंट
अबसेस (फोड़ा) का ऑपरेशन
निःशुल्क उपचार के लिए आवश्यक दस्तावेज
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज ऑपरेशन एवं उपचार का निःशुल्क लाभ लेने के लिए अपना आयुष्मान कार्ड साथ लेकर आएं। यदि आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है तो आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र की प्रति साथ लाएं, जिससे उपचार प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
जनता से डॉ. दीपक जायसवाल की अपील
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी बीमारी या शल्य चिकित्सा के लिए बिचौलियों अथवा महंगे निजी अस्पतालों के भ्रामक प्रचार में न आएं, बल्कि जिला अस्पताल में उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार हो रहे विस्तार से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ पर आमजन का भरोसा मजबूत हुआ है और अब जिले के मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
