बरमकेला। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने 12 से 15 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” में अधिक से अधिक व्यापारियों को बिजनेस डेलीगेट के रूप में शामिल होने का आह्वान किया है।
रतन शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि व्यापार, उद्योग, नवाचार और उद्यमिता का विशाल राष्ट्रीय मंच है, जहां देश-विदेश के उद्योगपति, निर्माता, वितरक, आयातक-निर्यातक, निवेशक और स्टार्टअप्स एक साथ जुटेंगे। ऐसे मंच पर भागीदारी से स्थानीय व्यापारियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने का अभूतपूर्व अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय में कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी के नेतृत्व में आयोजित बैठक के साथ ही पूरे प्रदेश में बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कर इस अभियान को सकारात्मक शुरुआत दी।
रतन शर्मा ने कहा कि महोत्सव में भाग लेने वाले व्यापारियों को बी-टू-बी मीटिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक तकनीक, डिजिटल बिजनेस मॉडल, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, निवेश और व्यापार विस्तार से जुड़ी नई जानकारियां एवं व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे। इससे जिले के व्यापारियों को बदलते कारोबारी परिवेश के अनुरूप अपने व्यवसाय को आधुनिक बनाने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने जिले के सभी व्यापारी संगठनों, एमएसएमई इकाइयों, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर इस ऐतिहासिक व्यापारिक आयोजन का हिस्सा बनें और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
रतन शर्मा ने यह भी बताया कि कैट की प्रदेश इकाई व्यापारियों के पंजीयन और सहभागिता के लिए लगातार समन्वय कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ के अधिकाधिक व्यापारी इस राष्ट्रीय आयोजन का लाभ उठाकर अपने कारोबार को नई दिशा और नई पहचान दिला सकें। उनकी सक्रिय पहल से जिले के व्यापारियों में भी इस महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।



- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
