सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शासकीय आईटीआई में प्रवेश का एक और अवसर उपलब्ध कराया गया है। राज्य सरकार ने सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए प्रदेश के सभी शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल पुनः खोल दिया है।
जिले के इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत कोपा (COPA), फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं या फिर अपने निकट के कंप्यूटर सेंटर की सहायता से भी आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर साबित हो सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं: https://cgiti.admissions.nic.in/

- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
