हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन को खून में पहुंचाने का काम करते हैं. ऐसे में इसमें खराबी को लंबे समय तक नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है.
लंग्स में डैमेज होने पर कुछ संकेत रात के दौरान अधिक गंभीर रूप में नजर आने लगते हैं. ऐसे में यदि आप इन लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं-
सोते समय खांसी होना
फेफड़ों में खराबी का एक सामान्य लक्षण सोते समय खांसी होना है. यदि आपको सोते वक्त खांसी बार-बार होने लगे, तो यह फेफड़ों में सूजन या संक्रमण का संकेत हो सकता है. खांसी का बढ़ना और रुक-रुक कर होना गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है, जो फेफड़ों में खराबी की शुरुआत हो सकती है.
बार-बार सांस फूलना
अगर आपको हल्के-फुल्के काम करने पर या खांसी के दौरान बार-बार सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो यह फेफड़ों की खराबी का संकेत हो सकता है. सांस फूलना उन लक्षणों में शामिल है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर इलाज न करवाने पर यह समस्या बढ़ सकती है.
खांसते समय सीने में दर्द होना
यदि खांसी करते समय आपको सीने में दर्द महसूस हो, तो यह संकेत है कि फेफड़ों में कुछ गंभीर समस्या हो सकती है. यह दर्द फेफड़ों में सूजन, संक्रमण या अन्य किसी बीमारी का परिणाम हो सकता है.
मुंह में बलगम आना
अगर आपके मुंह में अत्यधिक बलगम आ रहा है, तो यह भी फेफड़ों में खराबी का एक संकेत हो सकता है. खासकर स्मोकिंग करने वालों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. बलगम का आना एक आम लक्षण हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बढ़ने लगे, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है.
सांस लेने में परेशानी महसूस होना
फेफड़ों में खराबी के दौरान हल्का सा चलने या तेज काम करने पर सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसके साथ सुबह उठते ही सांस फूलना, घरघराहट की आवाज आना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
