सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के केडार मंडल की मासिक बैठक उत्साह और संगठनात्मक जोश के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर व्यापक मंथन किया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जिला महामंत्री द्वारका साहू, मंडल अध्यक्ष दीपक साहू, भारत जाटव, बरत साहू, छाया विधायक शिव कुमारी चौहान, डॉ. दिनेश जांगड़े सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभानी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल इंडिया अभियान का अधिकतम उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी तेजी से आम लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को लोगों तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी देने और लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
