सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिले के ग्राम गोड़म में जिला स्तरीय बीज उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना रहा। पूरे आयोजन में हरियाली, जनसहभागिता और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल परिसर में वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों को व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने के लिए सीड बॉल का भी वितरण किया गया, जिससे आने वाले समय में जिले में हरियाली का विस्तार हो सके।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूली बच्चों, महिला समूहों और उपस्थित नागरिकों ने मिलकर आकर्षक मानव श्रृंखला का निर्माण किया। सभी ने हरियाली बढ़ाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
जिला स्तरीय बीज उत्सव के माध्यम से जिले में वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने, हरित वातावरण के निर्माण तथा जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को नई गति प्रदान करने का प्रभावी संदेश दिया गया।

- सारंगढ़:दोगुनी रकम का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप, ग्रामीण महिलाओं ने थाना पहुंचकर लगाई गुहार… - July 13, 2026
- खनन पर विधानसभा में गूंजा सारंगढ़, चूना पत्थर खदानों से कई गांव और शहर के वार्ड होंगे प्रभावित… - July 13, 2026
- सारंगढ़:बीज उत्सव में हरियाली का संकल्प, जनभागीदारी से गूंजा गोड़म… - July 13, 2026


