सारंगढ़। सीपीएम कॉलेज सारंगढ़ की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सक्रिय स्वयंसेवक सानिया चौहान ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट सेवाभाव से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रायगढ़ जिले में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह में उन्हें एनएसएस का प्रतिष्ठित ‘सी सर्टिफिकेट’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सानिया चौहान को सी सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
सारंगढ़ निवासी सानिया चौहान वर्तमान में सीपीएम कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता आरती चौहान एवं विजय चौहान को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सीपीएम कॉलेज के चेयरमैन किरण जायसवाल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।
एनएसएस गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्राप्त यह सम्मान न केवल सानिया चौहान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि इससे सीपीएम कॉलेज और पूरे सारंगढ़ जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

- थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, 11 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार… - August 27, 2026
- संत रविदास जयंती पर सारंगढ़ आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी… - August 26, 2026
- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
