सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘न्योता भोज’ योजना के तहत जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अजय पटेल ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाते हुए बच्चों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने समग्र शिक्षा अंतर्गत खिचरी विकासखंड बरमकेला के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक संदेश दिया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीईओ अजय पटेल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ स्नेहपूर्वक समय बिताया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पुलाव, खीर, पूड़ी, अंडा, मटर-पनीर और केक परोसा गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
केवल भोजन ही नहीं, बल्कि बच्चों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्टेशनरी सामग्री और ड्राइंग बुक किट भी भेंट की गई। इस पहल ने बच्चों में उत्साह का माहौल बना दिया और जन्मदिन को यादगार बना दिया।
छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोज योजना का उद्देश्य समाज की सहभागिता बढ़ाते हुए जन्मदिन, पूजा, षष्ठी एवं अन्य शुभ अवसरों पर बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल एवं मिठाइयां उपलब्ध कराना है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकों ने सीईओ अजय पटेल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपने विशेष अवसरों पर न्योता भोज में भागीदारी निभाकर बच्चों के जीवन में खुशियां बांटने की अपील भी की।
इस अवसर पर रश्मि पटेल (नायब तहसीलदार, पुसौर), मनोहर पटेल, प्रधान पाठक सरिता सिदार, शिक्षिका सुनीता यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

- थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, 11 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार… - August 27, 2026
- संत रविदास जयंती पर सारंगढ़ आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी… - August 26, 2026
- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
