बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बलौदाबाजार पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भाजपा सरकार के विरोध में पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निरंकुशता, दोहरी नीति, भ्रष्टाचार, अत्याचार तथा शासकीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है और जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, युधिष्ठिर नायक, परमेश्वर यदु, सुनील कुर्रे, शैलेन्द्र बंजारे, दीपक कुमार, प्रवीण सेन, लक्ष्मी साहू, कालंद्री वर्मा, खिलेंद्र दाऊ, मोती वर्मा, छल्ला साहू, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में जान मोहम्मद खान, देव कुमार साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल बरिहा, हरिराम नाग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन, मातृशक्ति और बहनों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदर्शन को सफल बनाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
