करी पत्ते की चटनी की आसान रेसिपी जानें। आयरन, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह चटनी बालों को पोषण देने, पाचन बेहतर बनाने और खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद कर सकती है।

4 आसान स्टेप में बनाएं और महीनेभर तक स्टोर करें।
करी पत्ती में आयरन, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अगर बालों की जड़ों को पोषण देना चाहती हैं, तो डायट में करी पत्ता की चटनी खाना शुरू कर दें। गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलेगा और साथ ही खाने का स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। साथ ही करी पत्ती ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने का काम भी करता है। जानिए करी पत्ते की चटनी बनाने के लिए क्या इंग्रीडिएंट्स चाहिए।
करी पत्ता
1-2 चम्मच तेल
2 चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
10-12 लहसुन की कलियाँ
1/2 कप कच्ची मूंगफली
2 बड़े चम्मच चने की दाल
6-7 सूखी लाल मिर्च
1/2 चम्मच हींग
1/4 कप सूखा नारियल
1 चम्मच नमक
1 चम्मच अमचूर पाउडर
करी पत्ता को पहले धोकर पैन में 2 चम्मच तेल डालकर कुरकुरा होने तक भून लें।
फिर इस पैन में तेल, जीरा, धनिया, लहसुन कली, मूंगफली, चना दाल, सफेद तिल डालकर भून लें। अब 3 से 4 सूखी लाल मिर्च भी भन लें।
सबसे आखिरी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और थोड़ी देर भून लें।
1 से 2 मिनट तक ठंडा करके मिक्सिंग जार में डालेंगे और करी पत्ते के साथ सभी सामग्री को दरदरा पीस लें।
स्वाद के अनुसार नमक एड करें। अब तैयार है स्वादिष्ट करी पत्ते की चटनी।
इडली और डोसा, उत्तपम और पेसरट्टू, पराठा और रोटी, दाल-चावल, खिचड़ी के साथ ही करी पत्ता की चटनी को सैंडविच और रैप या ढोकला के साथ भी खाया जा सकता है। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें और फ्रिज में महीने भर रखकर खा सकती हैं।
- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
