बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से फिल्मों का जमावड़ा लग गया. एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही हैं.

अब तक वेलकम टू द जंगल और अल्फा जैसी फिल्में लोगों का मनोरंजन कर रही थीं. अब अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म ‘धमाल 4’ भी रिलीज हो चुकी है. फिल्म ‘धमाल 4’ के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर भूचाल आ गया है. लोग अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) एक बार फिर से लोगों को हंसाने में कामयाब रही है. यही वजह है कि पहले ही दिन फिल्म ‘धमाल 4’ ने मोटी कमाई कर डाली है. हालांकि पहले दिन फिल्म ‘धमाल 4’ ने धीमी शुरुआत की थी. शाम होते होते फिल्म ‘धमाल 4’ ने रफ्तार पकड़ ली. अगर बात की जाए अब तक की कमाई की तो पहले ही दिन फिल्म ‘धमाल 4’ ने एक साथ 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.
धमाल 4 ने कितने छापे नोट
‘धमाल 4’ ने पहले दिन 13.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. बीते दिन फिल्म के 10,669 शोज दिखाए गए थे. इसी के साथ फिल्म ‘धमाल 4’ का ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. पहले ही दिन फिल्म ‘धमाल 4’ का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 21.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है.
धमाल 4 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले ही दिन फिल्म ‘धमाल 4’ ने 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इस लिस्ट में मर्दानी 3 (4 करोड़), हॉन्टेड 3डी (2.5 करोड़), पेद्दी (3 करोड़ रुपए), ओ रोमियो (9.01 करोड़), चांद मेरा दिल (3.31 करोड़), राजा शिवाजी (12.4 करोड़), पति पत्नी और वो दो (4.38 करोड़), अल्फा (9.25 करोड़), जवानी तो इश्क होना है (8.65 9 करोड़), इक्कीस (7.28 करोड़ 10) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.
वेलमक टू द जंगल के लिए सिरदर्द बनी धमाल 4
धमाल 4 ने पहले ही दिन इन सभी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अब तो धमाल 4 की नजर वेलकम टू द जंगल पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि धमाल 4 की रफ्तार अक्षय कुमार को आने वाले समय में थोड़ा परेशान कर सकती है. वीकेंड पर तो फिल्म ‘धमाल 4’ का अलग ही जोश करने वाला है. ऐसे में फिल्म ‘धमाल 4’ की कमाई बढ़ने के भी पूरे चांस हैं.
- हापामुनी महामाया मंदिर: झारखंड का 1100 वर्ष पुराना पवित्र स्थल, जहां देख नहीं सकते मां की प्रतिमा… - July 11, 2026
- महसूस होते ही हो जाएं सावधान, कैंसर’ होने से काफी पहले दिखते हैं ये संकेत’ - July 11, 2026
- 4 आसान स्टेप में बनाएं करी पत्ते की हेल्दी चटनी, स्वाद के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स… - July 11, 2026


