हम सभी ये तो जानते ही हैं कि कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी हैं जिसके चपेट में आने से हर व्यक्ति की जान जा सकती है। ये उन बिमारियों में से एक है जिसका नाम सुनते ही लोग कांप जाते हैं क्योंकि इस बिमारी के होने के बाद बाकी की जिंदगी नर्क बन जाती है।

बता दें कि इधर बीच ये बिमारी इतनी तेजी से बढ़ती जा रही है कि लोग इसकी चपेट में कब आ जाते हैं पता भी नहीं चल पाता और उन्हें इसका पता तब चलता है जब वो इसके लास्ट स्टेज पर पहुंच जाते हैं जहां से वापस आ पाना असंभव हो जाता है।
आज हम भी आपको कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में कुछ बताना चाहते है और हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपके काम जरूर आएगी। तो चलिए अब आपको कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से बताते है।
ये रहे वो लक्षण
- पेशाब में खून आना: अक्सर कई लोगो को कैंसर के पहले स्टेज में पेशाब में खून आने लगता है। तो आप समझ लिजिए की आपको आपको किडनी या लिवर में कैंसर है। वैसे ये किसी तरह का इन्फेक्शन भी हो सकता है। इसलिए ये जरुरी है कि आप फौरन डॉक्टर से मिल कर जांच करवा ले।
- खाना पचाने में दिक्कत होना: अगर आपको खाना पचाने में दिक्क्त हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिल ले क्योंकि आपके लिए खाने का पचना बेहद जरुरी है।
- गले में खिच-खिच या खांसी होना: वैसे तो गले में खांसी के साथ खून का आना टीबी के लक्षण है, लेकिन फिर भी आप एक बार डॉक्टर से जांच करवा ले।
- दर्द कम न होना: कई बार ऐसा भी होता है कि सर और पेट में लगातार दर्द होता है तो इसे हल्के में न लें क्योंकि ये कैंसर का लक्षण हो सकता है इसलिए डॉक्टर से एक बार जरूर मिले।
- तिल जैसे निशान बनना: अगर आपके चेहरे या शरीर पर तिल जैसी आकृतियां बनने लगती है और ये जरुरी नहीं कि वो तिल ही हो क्योंकि वो कैंसर भी हो सकता है इसलिए एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाए।
- घाव का जल्दी न भरना: कई बार शरीर पर जो घाव लगे होते है वो जल्दी नहीं भरते। ऐसे में आपको ये घाव डॉक्टर को जरूर दिखा देने चाहिए।
- पीरियड्स का समय बिगड़ना: गौरतलब है कि कई बार लड़कियों को पीरियड्स ठीक तरह से नहीं आते। जिन लोगों को मासिक धर्म खत्म होने के बाद भी उन्हें रक्त आता रहता है। ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें ले क्योंकि ये सही लक्षण नहीं है।
- वजन का कम होना: कई बार जिन लोगो को कैंसर होता है, उनका वजन अचानक कम होता रहता है, क्यूंकि उनका खाना ठीक से नहीं पचता। ऐसे में डॉक्टर से जांच जरूर करवा ले।
- शरीर में गाँठ बनना: अगर शरीर में छोटी मोटी गाँठ बनता है तो ये बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होता क्योंकि महिलाओ में ये गांठ बनने लगे तो ये स्तन कैंसर का लक्षण हो सकता है इसलिए गाँठ पड़ने पर एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा दे, ताकि बाद में कोई समस्या न हो।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
