सारंगढ़। क्षेत्र के निवासियों को अब बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला सारंगढ़ के बंधापाली (मेन रोड) में स्थित आर. एस. एम. हॉस्पिटल क्षेत्रवासियों को चौबीसों घंटे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल में आधुनिक संसाधनों के साथ-साथ अनुभवी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम तैनात की गई है।

एक ही छत के नीचे सभी गंभीर बीमारियों का इलाज-
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, यहाँ मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक आई.सी.यू. (ICU), सुसज्जित जनरल वार्ड तथा स्पेशल व सेमी-स्पेशल रूम्स की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर मॉनिटर्स, डिजिटल एक्स-रे, ई.सी.जी., इको, पी.एफ.टी. और चौबीसों घंटे पैथोलॉजी लैब व मेडिकल स्टोर (फार्मेसी) की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल में कई प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से सर्जरी विभाग,अस्थि रोग विभाग (हड्डी एवं फ्रैक्चर का इलाज),
स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग (नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी),दंत रोग विभाग,मेडिसिन विभाग एवं आयुर्वेद विभाग,पीडियाट्रिक केयर (बच्चों की देखभाल व टीकाकरण की सुविधा)
आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा-
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि आर. एस. एम. हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भी इलाज की पात्रता है। योजना के तहत मरीज यहाँ निम्नलिखित बीमारियों का मुफ्त ऑपरेशन व इलाज करा सकते हैं:
हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर और हाइड्रोसील का ऑपरेशन।
नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा।
समस्त प्रकार के हड्डी रोग एवं फ्रैक्चर का इलाज।
डायलिसिस की अत्याधुनिक सुविधा।
24 घंटे आपातकालीन सेवा-
अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सर्विसेस और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार और भर्ती की सुविधा मिल सके।

- सारंगढ़:सुस्ती पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, 8 तहसीलदारों को नोटिस… - July 10, 2026
- सारंगढ़:आयुष्मान से निःशुल्क इलाज, JSM हॉस्पिटल बना भरोसे का केंद्र… - July 10, 2026
- आर. एस. एम. हॉस्पिटल में मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं.. - July 10, 2026


