सारंगढ़। जिले के लोगों को अब बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर के वार्ड क्रमांक-2, एपेक्स बैंक के बाजू गली, प्रतापगंज स्थित JSM मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र मरीजों का आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार भी किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
अस्पताल में मेडिसिन, नेत्र रोग, रेडियोलॉजी, जनरल सर्जरी तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों को बेहतर उपचार एवं परामर्श प्रदान कर रही है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में मेडिसिन विभाग के डॉ. सुमित सिंह (एमडी मेडिसिन), डॉ. आर. साहू (एमडी मेडिसिन) एवं डॉ. श्रेया गुप्ता (एमडी मेडिसिन) शामिल हैं। वहीं नेत्र रोग विभाग में डॉ. प्रीतम कुर्रे, रेडियोलॉजी विभाग में डॉ. सुनील सर (एमबीबीएस, डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी), सर्जरी विभाग में डॉ. सत्यप्रकाश एवं डॉ. देवेश, तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डॉ. शिवाशीष बेहेरा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल एक्स-रे, 3D/4D सोनोग्राफी, सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी, खून एवं पेशाब की पैथोलॉजी जांच, तथा सभी प्रकार के मेडिसिन एवं सर्जरी उपचार की सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के कारण मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जिन हितग्राहियों के पास आयुष्मान कार्ड है, वे योजना के तहत पात्रता अनुसार निःशुल्क इलाज का लाभ उठा सकते हैं। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो रहा है।
संपर्क एवं पता:
JSM मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
वार्ड क्रमांक-2, एपेक्स बैंक के बाजू गली, प्रतापगंज, सारंगढ़, जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 9630614190, 8319686068


- सारंगढ़:फोन नहीं उठाया, काम में लापरवाही भारी, पटवारी निलंबित… - July 10, 2026
- सारंगढ़:सुस्ती पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, 8 तहसीलदारों को नोटिस… - July 10, 2026
- सारंगढ़:आयुष्मान से निःशुल्क इलाज, JSM हॉस्पिटल बना भरोसे का केंद्र… - July 10, 2026


