सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 जिले के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से जिले के 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान मिला, जिससे पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सका और उनके भरण-पोषण की चिंता काफी हद तक दूर हुई।
सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग ने नए राशन कार्ड जारी करने, पात्र सदस्यों के नाम जोड़ने तथा अपात्र या आवश्यकतानुसार नाम विलोपित करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की।
विकासखंड सारंगढ़ में 55 नए राशन कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 86 राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए, जबकि 92 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
इसी प्रकार विकासखंड बरमकेला में 88 नए राशन कार्ड जारी किए गए। यहां 39 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए तथा 71 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
वहीं विकासखंड बिलाईगढ़ में सबसे अधिक 200 नए राशन कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही 105 सदस्यों के नाम राशन कार्ड में जोड़े गए, जबकि 123 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
जिला प्रशासन ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। राशन कार्ड संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण से पात्र हितग्राहियों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिल रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मंशा साकार हो रही है।

- “सरपंच जी की सील और बिना दुकान का बिल”टिमरलगा में विकास के नाम पर ‘कागज़ी’ खेल, जनता बेहाल..!सरपंच और विश्वनाथ ट्रेडर्स के ‘फर्जीवाड़े का सीक्रेट’ पढ़कर हो जाएंगे हैरान !जनपद स्तर पर बैठे ‘धृतराष्ट्र’ कौन हैं? - July 9, 2026
- केंद्रीय टीम ने सराहा कुष्ठ खोज अभियान, बिलाईगढ़ मॉडल की हुई प्रशंसा… - July 9, 2026
- सारंगढ़:खेती हुई आसान, सुशासन तिहार से किसान को मिली दोहरी सौगात… - July 9, 2026


