सारंगढ़ । क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे बिलासपुर रोड, चंदाई स्थित ‘श्री राम हॉस्पिटल’ ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहला सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, जिसमें एक स्वस्थ बच्चे की डिलीवरी कराई गई। जन्म के समय बच्चे का वजन 3.8 किलोग्राम दर्ज किया गया है। वर्तमान में माँ और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस पहले जटिल ऑपरेशन को बेहद सुरक्षित तरीके से अंजाम देने के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात थी। यह डिलीवरी मुख्य रूप से गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ), एमडी एनेस्थीसिया और एमडी पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग विशेषज्ञ) की गरिमामयी उपस्थिति और कुशल देखरेख में पूरी की गई। अस्पताल के लिए यह एक अत्यंत गर्व का क्षण है।
अस्पताल में उपलब्ध हैं ये आधुनिक सुविधाएं –
गौरतलब है कि श्री राम हॉस्पिटल में क्षेत्र के नागरिकों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अस्पताल में निम्नलिखित आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं जैसे
आईसीयू सुविधा, सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी, ईसीजी,पैथोलॉजी जांच सुविधा, फार्मेसी (दवाइयाँ),टीएमटी सुविधा इत्यादि।
अस्पताल प्रशासन ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अपना संकल्प दोहराया कि वे क्षेत्र में बेहतर सुविधा, सुरक्षित मातृत्व और एक स्वस्थ भविष्य देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।
- सारंगढ़:अतिरिक्त अर्जित अवकाश की मांग, शिक्षकों ने DEO को सौंपा ज्ञापन… - July 10, 2026
- सारंगढ़:फोन नहीं उठाया, काम में लापरवाही भारी, पटवारी निलंबित… - July 10, 2026
- सारंगढ़:सुस्ती पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, 8 तहसीलदारों को नोटिस… - July 10, 2026


