बरमकेला। बरमकेला प्रवास के दौरान लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्राही का आगमन हुआ। इस अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष श्री रतन शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान क्षेत्र के व्यापारिक विकास, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा वर्तमान समसामयिक विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। व्यापारियों की समस्याओं, व्यापार को बढ़ावा देने के उपाय तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कैट जिला अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास और व्यापारिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की गई। यह आत्मीय भेंट स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग का सकारात्मक संदेश देने वाली रही।



