फिलहाल इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम अगले महीने तीन टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. इसके लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सेलेक्टर्स ने इस दौरे के लिए टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

वहीं, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे दौरे करने के लिए तैयार हैं. मैच फिनिशर रिंकू सिंह की टी20 टीम में वापसी हुई है, जिन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जगह नहीं मिली.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
पहला टी20 – 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20 – 25 जुलाई, हरारे
तीसरा टी20 – 26 जुलाई, हरारे
- थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, 11 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार… - August 27, 2026
- संत रविदास जयंती पर सारंगढ़ आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी… - August 26, 2026
- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
