पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG T20I Series 2026 ) आमने-सामने हैं।
सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था, लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकी और मैच को रद्द घोषित करना पड़ा। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम अब आज हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली मेजबान इंग्लैंड टी20 टीम के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। इस बीच सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि इस मैच में आखिरकार 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को भारत के लिए पहली बार खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 12 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड की जमीन पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। इंग्लैंड में मेजबान टीम ने भारत को पांच मैचों में हराया है। जबकि, भारत ने यहां इंग्लैंड को 4 मैचों में शिकस्त दी है। एक मैच बेनतीजा रहा।
इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा?
किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
भारत बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड) शाम 7:00 बजे
भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए दोनों टीमें
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), हर्षित राणा, इशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और प्रिंस यादव।
इंग्लैंड टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन और विल जैक्स।
- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
