सारंगढ़। नगर में सार्वजनिक स्थलों को सुविधाजनक बनाने की दिशा में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे द्वारा अध्यक्ष मद की राशि से विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में नगर के हृदय स्थल नंदा चौक स्थित खुले मंच के लिए दो एयरपोर्ट चेयर प्रदान की गई हैं।
इससे पहले शहर के विभिन्न मंदिरों में एयरपोर्ट चेयर उपलब्ध कराई गई थीं। अब सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर भी बैठने की सुविधा बढ़ाने की पहल की जा रही है। नंदा चौक लंबे समय से शहर के वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों के बैठने तथा आपसी चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा है।
नंदा चौक पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, राम किशोर दुबे, मिलाप बरेठा, ओमकार बानी सहित अन्य वरिष्ठजन नियमित रूप से बैठते हैं। वरिष्ठजनों की मांग पर नपाध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे ने यहां दो एयरपोर्ट चेयर उपलब्ध कराईं।
चेयर मिलने से नंदा चौक के खुले मंच पर बैठने वाले वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी। इस पहल पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं नंदा चौक समिति के सदस्यों ने भी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सराहना की।

- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
