अगर आप हर रोज वही बोरिंग नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो क्यों न इस बार ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में कुछ नया ट्राई किया जाए? हम आज जिस रेसिपी की बात करने वाले हैं उसे बनाने के लिए ज्यादा तामझाम भी नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ये रेसिपी बचे हुए परांठे से चीज रोल्स बनाने की है।

आइये आपको बताते हैं आखिर कैसे लेफ्टओवर परांठों से फटाफट चीज रोल्स तैयार किये जा सकते हैं:
बचे हुए परांठों से चीज रोल्स बनाने की रेसिपी
कैप्सिकम चीज रोल
सामग्री
मक्खन
2-3 परांठे (आलू, मेथी या सादे)
1 कप मोजरेला चीज
बारीक कैट प्याज और शिमला मिर्च
1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च
स्वादानुसार काला नमक
तैयार हरी चटनी या सॉस
विधि
परांठे सबसे पहले अच्छे से गरम कर लें, उसे दोनों तरफ से सेंक लें।
अब एक साइड पर मक्खन लगाएं।
उसपर सॉस या हरी चटनी लगाएं।
इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च के साथ उसमें मोजरेला चीज फिल कर दें।
ऊपर से काली मिर्च और चाट मसाला छिड़कें। चाहें तो काला नमक भी छिड़क सकते हैं।
परांठे को रोल करके उसे तवे पर सेंक लें जब तक चीज न पिघल जाए।
आपका लेफ्टओवर परांठे वाला टेस्टी और क्रिस्पी चीज रोल तैयार है।
इसे बीच में से आधा काटें और हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
एग चीज रोल
सामग्री
1-2 अंडे
2 लेफ्ट ओवर परांठे
बारीक कटी प्याज
चुटकी भर लाल मिर्च
1 कप मोजरेला चीज
1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च
स्वादानुसार काला नमक
तैयार हरी चटनी या सॉस
विधि
पहले स्टेप में अंडे को फेंटकर उसमें प्याज, नमक, मिर्च मसाला डालें।
अब इसे तवे पर डालकर आमलेट तैयार कर लें।
ध्यान रहे कि आमलेट के नीचे से पकने से पहले उसपर परांठा लगाना है।
उसके बाद परांठे को आमलेट के साथ दबा दें ताकि वह साथ में चिपक जाए।
अब उसमें मोजरेल चीज, बारीक कटी प्याज, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर रोल कर लें।
आपका लेफ्टओवर परांठे वाला टेस्टी और क्रिस्पी एग चीज रोल तैयार है।
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
