महेश बाबू (Mahesh Babu) अगले साल प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) के साथ एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से बड़े पर्दे पर धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, उससे पहले ही अभिनेता ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर के प्रोडक्शन हाउस जीएमबी एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी फिल्म ‘राव बहादुर’ (Rao Bahadur) का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसमें कूट-कूटकर सस्पेंस भरा हुआ है। जो न सिर्फ ऑडियंस को खुद को बांधे रखेगी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ‘ऐल्फा’ के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करेगी।
सस्पेंस से भरा हुआ है ‘राव बहादुर’ का हर सीन
साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर वेंकटेश महा के निर्देशन में बनी इस फिल्म महेश बाबू ने भले ही एक्ट न किया हो, लेकिन ट्रेलर के शुरुआती सीन में ही उन्होंने जिस तरह से नेरेशन दिया, उनकी आवाज ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए। ‘राव बहादुर’ के ट्रेलर की शुरुआत में नेरेशन देते हुए महेश बाबू कहते हैं ‘ड्रामा लॉजिक को नहीं मानता, जब ड्रामा मैजिक से मिलता है, तो लॉजिक के अपने मायने ही बदल जाते हैं।’
जैसे-जैसे मूवी का ट्रेलर आगे बढ़ता है, उसमें इस चीज को बखूबी उतारा गया है कि कैसे एक शक सभी की जिंदगियों को बदलकर रख सकता है। साइकोलॉजिकल फिल्म का ये ट्रेलर लोगों को लास्ट सीन तक जकड़ कर रखता है।
आलिया भट्ट की एल्फा से होगी ‘राव बहादुर’ की टक्कर
महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी में वर्सेटाइल एक्टर सत्यदेव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अब अगर आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा है कि ऐल्फा (Alpha Movie) से साउथ सिनेमा की फिल्म ‘राव बहादुर’ का क्या लेना-देना है, वह हिंदी फिल्म है और महेश बाबू की साउथ मूवी।
हम आपको बता दें कि वॉर 2 की तरह ही यशराज फिल्म्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt)शरवरी वाघ और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर ‘ऐल्फा’ को साउथ में रिलीज करने जा रहे हैं। हालांकि, उनके सामने अब ‘राव बहादुर’ फिल्म खड़ी है, जो 3 जुलाई 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
